Popup Image

वाइन शॉप मैनेजर की सड़क दुर्घटना में मौत

उज्जैन। एक वाइन शॉप मैनेजर सड़क दुर्घटना में नागदा के पास घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे चरक अस्पताल रैफर किया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। परिजन का आरोप है कि मंगलवार रात हुई दुर्घटना की सूचना बुधवार सुबह तक अस्पताल प्रशासन या पुलिस ने नहीं दी।

Advertisement

पंकज पिता प्रेमप्रकाश मिश्रा (46) निवासी ढांचा भवन दोस्त की बाइक से बांसवाड़ा से उज्जैन आ रहा था। रात करीब 11.30 बजे पंकज नागदा में दुर्घटना में गंभीर घायल हुआ। उसे नागदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर चरक अस्पताल रैफर किया गया। यहां उपचार के दौरान पंकज की मृत्यु हो गई। उनके बेटे ऋषि मिश्रा ने बताया कि जिस दोस्त की बाइक लेकर पिता उज्जैन आ रहे थे उसने सुबह फोन पर एक्सीडेंट की सूचना दी। अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि पिता की मृत्यु हो चुकी है।

उनके एक्सीडेंट की सूचना न तो अस्पताल प्रशासन ने और न ही पुलिस ने दी। गौरतलब है कि हादसे में घायल लोगों की जान बचाने के लिए सरकार ने राहवीर योजना शुरू की है, इसी केत तहत पंकज को अस्पताल भेजा गया था। अगर परिजन को भी सूचना दी होती तो और बेहतर होता।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें