Popup Image
Advertisement

PM मोदी ने राजा महेंद्र यूनिवर्सिटी का किया शिलान्‍यास

पीएम मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेन्‍द्र प्रताप सिंह विश्‍वविद्यालय का शिलान्‍यास किया। इस मौके पर उन्‍होंने स्‍वतंत्रता संग्राम में राजा महेन्‍द्र सिंह के योगदान का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि यह दुर्भाग्‍य है कि राष्‍ट्रनायकों से देश की पीढ़ियों को परिचित ही नहीं कराया गया। 20 वीं सदी की उन गलतियों को 21 वीं सदी का भारत सुधार रहा है।

Advertisement

पीएम मोदी ने देश के नौजवानों का आह्वान किया कि जब भी उन्‍हें कोई मुश्किल नज़र आए तो वे राजा महेन्‍द्र प्रताप सिंह के जीवन और उनकी वीर गाथा से प्रेरणा लें।अपने संबोधन की शुरुआत में उन्‍होंने देशवासियों को राधाष्‍टमी की बधाई दी। कहा कि आज ब्रज क्षेत्र के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण दिन है। ब्रज के कण-कण में राधा जी हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें