Advertisement

PM मोदी से मिले CM योगी आदित्यनाथ

अचानक तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर यूपी के सियासी पारे को बढ़ा दिया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई है।

 

Advertisement

अचानक दिल्ली आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से पहले वह गुरुवार शाम को गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे। यही नहीं, उनकी मुलाकात के बाद अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल भी अमित शाह के आवास पर पहुंची थीं। इसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम योगी की मुलाकात अमित शाह से यूपी में फेरबदल या फिर रणनीति को लेकर ही हुई है।

भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर ये योगी की ये बैठकें हो रही हैं। इन मीटिंग्स के जरिए यूपी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा कोरोना काल में यूपी सरकार की ओर से किए गए कामों की समीक्षा होगी और आगे क्या किया जा सकता है, इसका रोडमैप भी तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा कैबिनेट में फेरबदल करने और क्षेत्रीय एवं जातीय संतुलन को उसके जरिए साधने की बात भी कही जा रही है। यही नहीं पिछले दिनों यूपी में एमएलसी बनाए गए एके शर्मा को लेकर भी बातचीत हो सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें