Advertisement

PM Modi ने कहा देश को lockdown से बचाना है,जाने भाषण की सभी बड़ी बातें

देश में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच पीएम मोदी आज रात 8:45 बजे देश को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी देश में कोरोना से बिगड़े हालात समेत अन्य मसलों पर बात कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आ गई. उन्होंने कहा कि जो पीड़ा आप सह रहे हैं मुझे उसका एहसास है. पीएम मोदी ने कहा कि हम हौसले और तैयारियों से यह जंग जीतेंगे. पीएम मोदी ने सभी कोरोना योद्धाओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि बीते दिनों में जो कदम उठाए गए हैं. उससे स्थिति को सुधारेंगे.

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि देश में जागरूकता से लॉकडाउन से बचने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि देश को लॉकडाउन से बचाना है. राज्य सरकारें भी लॉकडाउन को अंतिम विकल्प समझें.पीएम मोदी ने बच्चों से आग्रह किया कि मेरे बाल मित्रों घर में ऐसा माहौल बनाइए कि बिना काम और बिना जरूरी कारण लोग अपने घरों से बाहर ना निकलें. देश को लॉकडाउन से बचाना है.

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें