Advertisement

Article 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर पहुंचे PM मोदी

जम्मू-कश्मीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर के श्रीनगर पहुंच गए हैं। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद यह पहला मौका है जब पीएम मोदी कश्मीर का दौरा (Modi in Kashmir) कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीनगर पहुंचे। श्रीनगर तकनीकी हवाई अड्डे से वह बादामी बाग चिनार कोर परिसर के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने बलिदानियों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Advertisement

पीएम मोदी दुनिया को संदेश देंगे कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। ‘एक भारत, सशक्त भारत’ के विचार को बल दिया जाएगा।

पर्यटन कश्मीर के लिए बहुत अहम है। यही कारण है कि सरकार विदेश में बसे भारतीयों के लिए चलो इंडिया वैश्विक अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री ने दुनियाभर में बसे भारतीयों को अपने पांच मित्रों को भारत घुमाने का आह्वान किया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें