Advertisement

Air India के प्लेन क्रैश के बाद PM मोदी ने किया हादसे वाली जगह का दौरा

गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से पूरा देश शोक में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह पर पहुंचे हैं. यहां वह लगभग 10 मिनट तक रुके. घटनास्‍थल पर पहुंचकर पीएम मोदी ने हालात का जायजा ले रहे हैं. इसके बाद पीएम मोदी अस्‍पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात करेंगे और उनका हालचाल जाना .

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अहमदाबाद एयरपोर्ट उतरने के तुरंत बाद पीएम मोदी मेघानीनगर घटनास्‍थल पर पहुंचे. यह उन्‍होंने जाना कि आखिर यहां विमान जब गिरा, तो उसके बाद कैसे हालात थे. पीएम मोदी इस दौरान बेहद गंभीर और दुखी नजर आ रहे थे. जिन बिल्डिंगों में विमान गिरने के बाद आग लगी थी, उन्‍हें पीएम मोदी ने देखा.

पीएम मोदी अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल पहुंच गए हैं. सिविल हॉस्पिटल में ही विमान हादसे के घायलों का इलाज चल रहा है. पीएम मोदी यहां घायलों का हाल जानने के लिए पहुंचे हैं. पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी हैं.

Advertisement

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 ने भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरी थी. रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान एयरपोर्ट की सीमा के बाहर जमीन पर गिर गया और उसके तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया. बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) विमान बृहस्पतिवार दोपहर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणी नगर क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर टेक-ऑफ के बाद क्रैश हो गया. हादसे के समय विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू समेत 242 लोग सवार थे. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई वीडियो भी सामने आए हैं, जो दर्दनाक मंजर को बयां कर रहे हैं.

Advertisement

Related Articles

Write a review