Advertisement

PM मोदी की 45 घंटे की ध्यान साधना पूरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 45 घंटे की ध्यान साधना पूरी हो गई है। पीएम मोदी ने गुरुवार शाम से देश के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे की ध्यान साधना शुरू की थी।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में सूर्योदय के समय ‘सूर्य अर्घ्य’ देने के बाद शनिवार को तीसरे और अंतिम दिन अपनी ध्यान साधना शुरू की थी।

पीएम ने एक लोटे से समुद्र में सूर्य को जल अर्पित किया और माला जपी। उन्होंने भगवा वस्त्र पहने हुए थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

Advertisement

बता दें कि पंजाब के होशियारपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से सीधे कन्याकुमारी पहुंचे थे। यहां उन्होंने भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। उसके बाद वह नांव पर सवार होकर तट से करीब 500 मीटर दूर समुद्र में चट्टान पर स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे। यहां उन्होंने अपने 45 घंटे का ध्यान शुरू किया था। उनकी ध्यान साधना आज पूरी हो गई है और अब वो वापस दिल्ली लोट रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें