मोबाइल हैक कर पुलिस ASI के खाते से 1.98 लाख रुपए निकाले

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। जीवाजीगंज पुलिस थाने में पदस्थ एक एएसआई के साथ साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करते हुए उनके बैंक खाते से 1.98 लाख रुपए निकाल लिए। जांच के बाद मामले में बुधवार रात को धोखाधड़ी की कायमी की गई है।

एएसआई लोकेंद्र सिंह बैस के मुताबिक 19 फरवरी 2026 को उनका मोबाइल हैक हुआ था। इस दौरान उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जएि 1 लाख 98 हजार 665 रुपए निकाले गए। मोबाइल ओके होने के बाद जब उन्होंने बैंक रिकार्ड देखा तो साइबर क्रामम की जानकारी उन्हें लगी। उन्होंने तुरंत साइबर सेल पर शिकायत दर्ज करवाई।
एक दर्जन से अधिक खातों में ट्रांजेक्शन
मामले मेें जब साइबर सेल ने जांच की तो पता चला कि एएसआई बैस के खाते से निकाले गए रुपए अलग-अलग खातों में पहुंचे और वहां से भी छोटे-छोटे अमाउंट में दूसरे खातों में गए हैं। साइबर सेल भी बदमााशों के सही पते पर नहीं पहुंच पाई। इस मामले में बुधवार को जीवाजीगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।









