Advertisement

पुलिस ने पकड़ा शाजापुर का वाहन चोर, चोरी की बाइक भी बरामद की

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र सेे चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने शाजापुर के चोर को पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बाइक भी बरामद की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस के मुताबिक 28 अगस्त को थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी जिसके बाद टीआई गजेंद्र पचोरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जिसने अलग-अलग संदिग्ध स्थानों की घेराबंदी की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय हुए लगातार दबिश दी। इसके बाद तकनीकी साधनों एवं आधुनिक जांच पद्धतियों का प्रयोग करते हुए टीम ने शाजापुर के बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम बेरछी निवासी दिलीप पिता रमेश चंद्रवंशी (33) को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना कबूला और उसकी निशानदेही पर चोरी गई बाइक भी बरामद की गई।

Advertisement

Related Articles

Write a review