Advertisement

वीडियोग्राफर से मारपीट करने वाले को पकडऩे उनके घर पहुंची पुलिस

नहीं आए पकड़ में, तलाश जारी, तोड़ दिया था कैमरा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बागपुरा चौराहे के समीप आयोजित विवाह समारोह में वीडियो शूटिंग कर रहे शख्स से मारपीट कर कैमरा तोडऩे वाले तीनों बदमाश अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश में घर भी पहुंची थी लेकिन वह नहीं मिले। उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

माधवनगर पुलिस के मुताबिक फरियादी पवन पिता बाबूलाल देवतवाल (३५) निवासी बागपुरा वीडियो शूटिंग का काम करता है। रविवार रात करीब 10 बजे बागपुरा चौराहे के समीप आयोजित विवाह समारोह में पवन वीडियो शूटिंग कर रहे थे तभी फोटो खींचने की बात को लेकर सागर मरमट निवासी बागपुरा और मोनू और सोनू बागोरिया निवासी अशोक नगर ने मारपीट की और कैमरा भी तोड़ दिया था। घटना के बाद तीनों फरार हो गए जिनकी तलाश में सोमवार को पुलिस उनके घर पहुंची। माधवनगर थाने के प्रधान आरक्षक और जांच अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि तीनों अभी तक पकड़ में नहीं आए हैं। उनके घर भी गए थे लेकिन वहां भी नहीं मिले। तलाश जारी है।

Advertisement

धर्मशाला के पास से मोटरसाइकिल चोरी
उज्जैन। कोतवाली क्षेत्र स्थित टेकचंद दर्जी समाज धर्मशाला के पास से अज्ञात बदमाश रितेश पिता संजय चौधरी निवासी ग्राम नानाखेड़ी (भैरवगढ़) की बाइक क्र. एमपी ०9 डीडब्ल्यू 9971 चुरा ले गया। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया।

Advertisement

Related Articles

Write a review