उज्जैन : महिलाओं की मदद के लिए पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

एसपी बोले- हमारा फोकस नवरात्रि पर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। नवरात्रि के दौरान महिलाओं की मदद के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर संपर्क कर महिलाएं किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस की मदद ले सकती है। कानून के रखवाले उनकी सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।
शनिवार को एसपी प्रदीप शर्मा ने वायरलैस पर सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारा फोकस अभी केवल नवरात्रि पर है। इस दौरान किसी भी महिला को परेशानी ना हो, इसका ध्यान हमें रखना है।
उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोई कमी ना रहे, इसे लेकर भी मुस्तैद रहें। दरअसल, महिला सुरक्षा के लिए जो हेल्पलाइन नंबर पुलिस विभाग द्वारा जारी किया गया है वह 7049119202 है। इसके अलावा डायल 112 पर कॉल कर भी महिलाएं मदद ले सकती हैं। इसके बाद पुलिस उन्हें सुरक्षित घर पहुंचा देगी










