Advertisement

शहर में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, टॉवर चौक से तीन बत्ती चौराहा तक मार्च पास्ट

पुलिस अधीक्षक बोले- अब हर माह सार्वजनिक स्थलों पर होगा

Advertisement

उज्जैन। शहर में रविवार सुबह पुलिस बल ने टॉवर चौक से शहीद पार्क तक मार्चपास्ट किया। इस दौरान बैंड की धुन पर विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी, जवान, महिला पुलिस बल और घुड़सवार दल ने हिस्सा लिया।

मार्चपास्ट टॉवर चौक से शुरू होकर शहीद पार्क, दुर्गा प्लाजा और तीन बत्ती चौराहे से होते हुए वापस टॉवर चौक पर समाप्त हुआ। एसपी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सामान्य अनुशासन के लिए हर मंगलवार और शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड होती है।

Advertisement

एसपी ने कहा कि इस मार्चपास्ट का उद्देश्य जनता को यह संदेश देना है कि उज्जैन पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने आरआई को निर्देश दिए कि अब एक परेड पुलिस लाइन और दूसरी सार्वजनिक स्थान पर कराई जाए। हाल ही में जिले में बाहर से 178 नए पुलिसकर्मी ट्रांसफर होकर आए हैं। मार्चपास्ट का एक उद्देश्य इन नए पुलिसकर्मियों को क्षेत्र से परिचित कराना भी है। शहर में हाल ही में संपन्न हुए बड़े आयोजनों में पुलिस बल की अच्छी ड्यूटी के लिए सार्वजनिक तौर पर उनका अभिवादन भी किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें