ऑफिसर्स का कारवां प्री-पंचक्रोशी यात्रा पर निकला, तैयारियों का लिया जायजा

श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखने का फरमान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:118 किमी की पंचक्रोशी यात्रा अधिकृत तौर पर 3 मई का प्रारंभ होगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऑफिसर्स का कारवां प्री-पंचक्रोशी यात्रा पर निकला। शनिवार को संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआई जीनवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत सीईओ मुणाल मीणा ने विभिन्न विभागों अधिकारियों के साथ पंचक्रोशी मार्ग और पड़ाव-उप पड़ाव का दौरा किया। अधिकारियों के निरीक्षण का सिलसिला पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुआ।

संभागायुक्त गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएं। पड़ाव स्थलों पर पर्याप्त छांव, पेयजल, चिकित्सा, राशन, आवश्यक मरम्मत आदि कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण कराने के कर लें। अधिकारियों का दल पिंगलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। यहां कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ने बताया कि पिंगलेश्वर महादेव मंदिर में लगभग 5 एकड़ ग्राउंड की लेवलिंग और मरम्मत कराई गई।
बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की गई है जिसे 30 अप्रैल तक लगा दिया जाएगा। जनपद सीईओ ने बताया कि लगभग 42000 स्क्वायर फीट में छाव की व्यवस्था की रहेगी। डीजल के लिए 7 टैंकर और स्नान के लिए शावर लगाए गए हैं। तीन बेडेड अस्पताल भी बनाया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने निर्देशित किया कि मार्गो की आवश्यक मरम्मत का काम तेजी से कराएं। हर एक किलोमीटर पर संकेत लगाएं जाए जिसमें आगामी पड़ाव का नाम और दूरी प्रदर्शित हों। पेयजल, शौचालय चिकित्सा,आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे।
निर्धारित टेंट का साइज व बढ़ाया जाएं
अधिकारियों का दल करोहन स्थित पड़ाव स्थल कयाहरोनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। कलेक्टर सिंह ने पीडब्ल्यूडी को मार्ग के शोल्डर फीलिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि यहां निर्धारित टेंट का साइज और बढ़ाया जाए। सभी पड़ाव स्थलों पर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यहां पेयजल, स्नान और शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। राशन और सांची संघ को दूध की व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग को निर्देशित किया कि मधुमक्खी के छत्ते हटाएं जाए।








