Advertisement

एम्बुलेंस खाई में गिरी, गर्भवती गंभीर घायल, मौके पर ही प्रसव

उज्जैन। बिछड़ौद के समीप गडरोली फंटे पर बीती रात गंभीर हादसा हुआ। डिलिवरी के लिए जा रही एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस सवार गर्भवती सहित अन्य महिलाएं गंभीर घायल हो गईं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में मोबाइल पर रील देखते हुए गाड़ी चला रहा था जिससे नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीण और स्थानीय महिलाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों की मदद की। इसी दौरान गंभीर रूप से घायल गर्भवती का मौके पर ही प्रसव हो गया।

ग्रामीणों की तत्परता से बच्चा सुरक्षित हैं। सभी घायलों को तुरंत उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा वाहन चलाते समय लापरवाही के गंभीर परिणामों को फिर से उजागर करता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें