Popup Image
Advertisement

रिहर्सल के लिए पहुंचे तो मैदान में कीचड़ मिला

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां : विभागों में समन्वय की कमी

Advertisement

पुलिस बल ने लाइन में किया अभ्यास

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। सरकारी विभागों में तालमेल और समन्वय की इतनी कमी है इसका उदाहरण मंगलवार सुबह सामने आ गया। स्वतंत्रता दिवस परेड की तैयारियों की क्रम में जिला पुलिस बल का ग्रुप रिहर्सल के लिए दशहरा मैदान पहुंचा था, लेकिन मैदान कीचड़ के साथ बरसात का पानी जमा था। रिहर्सल करने की स्थिति ही नहीं थी। इस पर नगर निगम को सूचना दी गई लेकिन वहां से कोई रिस्पांस नहीं मिला। ऐसे में पुलिस बल बगैर रिहर्सल के लाइन में लौट गया।

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर आयोजित किया जाएगा। इस सिलसिले में पिछले दिनों कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सभी विभागों की बैठक लेकर तैयारियों के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस बल पूर्व अभ्यास के लिए दशहरा मैदान पहुंचा था, लेकिन यहां नगर निगम की ओर से किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई, ऐसे में पुलिस बल वापस लौट गया और लाइन में अभ्यास किया।

रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश अनुसार वे रिहर्सल के लिए पहुंचे। नगर निगम को भी निर्देशों के अनुसार व्यवस्था करना थी। मैदान में पानी एवं कीचड़ के कारण पुलिस बल डीआरपी लाइन में अभ्यास किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें