Advertisement

राशन लेकर घर लौट रहे थे पुजारी, अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत

ढाबला फंटा की घटना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। राशन लेकर घर जा रहे मंदिर के पुजारी को तराना रोड स्थित ढाबला फंटा पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

60 वर्षीय मृतक का नाम गोपालदास पिता लक्ष्मणदास बैरागी निवासी ग्राम नहारिया है। उनके दामाद विष्णु दास ने बताया कि वह घर के राशन का सामान लेने के लिए शनिवार को बाइक से उज्जैन आए थे और सामान लेकर वापस घर लौट रहे थे तभी तराना रोड स्थित ढाबला फंटा पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्हें तत्काल चरक अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उन्हें तीन बत्ती चौराहा स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां घायल गोपालदास बैरागी की मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review