Advertisement

कैदी ने जेलप्रहरी को गोली मारी, पसली में फंसी बुलेट

रायसेन। रायसेन जिला जेल में बुधवार सुबह करीब 9 बजे हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी को गोली मार दी। गोली कमर के नीचे लगी और शरीर के अंदर घुस गई। जेल कर्मचारियों ने घायल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. अभिषेक सागर ने बताया कि मरीज को पीठ के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है।

Advertisement

एक्स-रे में गोली फेफड़े के निचले हिस्से में दिखाई दे रही है। फेफड़े में पानी भरने के कारण दिग्विजय की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल एम्स रेफर कर दिया है। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि आरोपी नीलेश ठाकुर के खिलाफ पहले भी 307 और 302 के मामले दर्ज रहे हैं। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। नीलेश ने जेल के अंदर ही कट्टे से फायर किया। आगे जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नीलेश ठाकुर बरेली के पास दिमाड़ा गांव का रहने वाला है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें