Popup Image
Advertisement

विवाहिता दो बच्चों की मां को प्रेम प्रसंग में भगाकर ले जाने की सजा

समाज के लोगों ने युवक को गंजा कर पीटा और जूते मुंह में खिलाए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन पानबिहार चौकी क्षेत्र में रहने वाले युवक को विवाहिता दो बच्चों की मां से प्रेम कर घर से भगा ले जाने की समाज के लोगों ने अमानवीय सजा देकर प्रताडि़त किया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस द्वारा फरियादी और आरोपी दोनों की तलाश की जा रही है।

यह था मामला….

Advertisement

भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम गावड़ी देवसी में रहने वाला व्यक्ति उसकी पत्नी के साथ उज्जैन में रहकर मजदूरी करता है। उक्त युवक की पत्नी का ग्राम भीलखेड़ा पानबिहार चौकी में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। पिछले दिनों उक्त युवक दो बच्चों की मां को भगाकर कोटा राजस्थान ले गया था। इधर महिला के पति ने दोनों की तलाश की और करीब 5 दिन पहले उन्हें पकड़कर ग्राम गावड़ी देवसी ले आया। यहां समाज के लोगों को एकत्रित कर युवक के सिर के बाल काटे गये और मारपीट कर जूते मुंह में खिलाए। बाटल में भरकर गंदगी पिलाई गई और इसका वीडियो भी बनाया गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया।

गांव के अधिकांश घरों में लगे ताले

Advertisement

भाटपचलाना थाने के सब इंस्पेक्टर सुनील परमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ ग्राम गावड़ी देवसी पहुंचे हैं लेकिन गांव के अधिकांश मकानों पर ताले लगे हैं। लोग बता रहे हैं कि यहां के रहने वाले जैसलमेर राजस्थान गए हैं। घटना 4-5 दिन पुरानी है। फरियादी भी यहां नहीं है। उसकी तलाश भीलखेड़ा और उज्जैन में की जा रही है। वहीं महिला और उसका पति भी नहीं मिले हैं। शाम तक उक्त लोगों की तलाश करने के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें