Advertisement

चरक अस्पताल से पर्स चोरी

उज्जैन। शुजालपुर मंडी से 13 माह के बेटे का उपचार कराने पति व बहन के साथ चरक अस्पताल पहुंची महिला का वेटिंग हॉल से पर्स चोरी हो गया। जिसमें 3 मोबाइल व 7 हजार रुपये रखे थे। पूजा जैन पति सुधीर जैन 31 वर्ष निवासी शुजालपुर मंडी सुबह 6 बजे पति और बहन लक्ष्मी के साथ चरक अस्पताल में बेटे वंश जैन का उपचार कराने आई थी।

Advertisement

यहां उक्त लोग वेटिंग हॉल में बैठे थे तभी अज्ञात बदमाश ने पूजा जैन का पर्स चोरी कर लिया। सुधीर जैन ने बताया कि पर्स में तीनों लोगों के मोबाइल व 7 हजार रुपये रखे थे। अस्पताल कर्मचारियों को इसकी सूचना दी तो उन्होंने कहा कि आवेदन दे दो सीसीटीवी फुटेज चैक करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें