Advertisement

राधा-रानी विवाद:पंडित  प्रदीप मिश्रा ने नाक रगड़कर माफी मांगी

बयान के लिए दंडवत होकर मांगी माफी

Advertisement

बरसाना। राधा रानी पर बयान देकर विवाद में आए पं. प्रदीप मिश्रा ने शनिवार को बरसाना पहुंचकर राधा रानी से माफी मांग ली। वह बरसाना स्थित राधा रानी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने राधा रानी के सामने दंडवत होकर नाक रगड़कर माफी मांगी। साथ ही राधा रानी को अपनी इष्ट बताया।इसके बाद मंदिर से बाहर निकले. हाथ जोड़कर ब्रज वासियों का अभिनंदन किया. इस दौरान श्रीजी मंदिर के पास प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा के लिये बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

उन्होंने कहा-सभी ब्रजवासियों को बहुत-बहुत बधाई। राधा-रानी के दर्शन करने के लिए यहां पधारा हूं. मैं ब्रजवासियों के प्रेम की वजह से यहां आया हूं. लाडली जी ने खुद ही इशारा कर मुझे यहां बुलाया, इसलिए मुझे यहां आना पड़ा. उन्होंने कहा- मेरी वाणी से किसी को ठेस पहुंची, तो उसके लिए माफी मांगता हूं. मैं ब्रजवासियों के चरणों में दंडवत प्रणाम कर माफी मांगता हूं. मैंने लाडली जी और बरसाना सरकार से क्षमा चाहता हूं.

Advertisement

प्रदीप मिश्रा ने अपने प्रवचन में कृष्ण के बजाय राधा रानी का पति अनय घोष को बताया था। उन्होंने कहा था- राधा रानी की सास का नाम जटिला और ननद कुटिला थी। राधा जी का विवाह छाता में हुआ था। राधा जी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थीं। उनके इस बयान पर विवाद छिड़ गया था। प्रेमानंद महाराज ने कहा था- राधा रानी के चरणों में आकर माफी मांगें तो माफ कर दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें