Advertisement

चिमनगंज मंंडी में 200 से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर

रात में होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

रेडियम से अंधेरे में दूर से दिखेगा वाहन, सतर्क रहेंगे चालक तो टलेंगे हादसे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रात में होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को चिमनगंज मंडी में अभियान चलाया। इसके तहत 200 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं भारी वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर और स्ट्रिप्स लगाए गए। एएसपी शहर आलोक शर्मा और ट्रैफिक डीएसपी विक्रम सिंह कनपुरिया के निर्देशन में यह अभियान चलाया। दरअसल, रात के समय या कम रोशनी में सडक़ पर चलते अथवा खड़े भारी वाहनों के स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देने से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं जिसे रेडियम लगाने से प्रभावी रूप से कम किया जा सकेगा। रेडियम से वाहन अंधेरे में दूर से ही स्पष्ट दिखाई देगाा जिससे पीछे आने वाले वाहन चालक सतर्क रहेंगे।

Advertisement

किसानों को किया जागरूक
अभियान के दौरान २00 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य भारी वाहनों पर रेडियम लगाए गए। साथ ही मंडी में आने वाले किसानों एवं वाहन चालकों सडक़ सुरक्षा नियमों, रात में सुरक्षित वाहन चलाने, वाहन पर जरूरी सुरक्षा संकेतक लगाने तथा यातायात नियमों के पालन के संबंध में भी जागरूक किया गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

इधर, एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाए
इधर, पुलिस ने दूसरे दिन बुधवार को भी कंट्रोल रूम पर दोपहिया वाहनों में चायना डोर से बचाव के लिए एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाए। इस दौरान एसपी प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे। यह अभियान मकर संक्रांति तक चलेगा। दरअसल, पिछले तीन माह में चायनीज मांझे से घायल होने के करीब 8 मामले सामने आ चुके हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही हैं। अब तक करीब 15 लोगों को पकडक़र बड़ी तादाद में मांझा जब्त किया गया। बावजूद इसके इस पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पा रही है इसलिए लोगों को हादसे से बचाने के लिए यह प्रोटेक्टर दोपहिया वाहनों पर लगाए जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review