महाकाल मंदिर में दिन-रात मेहनत कर के तैयार किया जा रहा रागी लड्डू प्रसाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों होगा शुभारंभ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में रागी लड्डू प्रसाद दिन-रात काम लगाकर तैयार किया जा रहा है। संभावना है कि सोमवार या मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे।
श्री महाकाल अन्नक्षेत्र की दूसरी मंजिल के किचन में लड्डू तैयार हो रहे हैं। रागी का आटा, देसी घी, गुड़ और ड्राय फ्रूट्स से बन रहे इन लड्डुओं को शुरुआती दौर में तैयार करने में समय लग रहा है, इस कारण अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर दिनरात इनको तैयार किया जा रहा है। मंदिर समिति सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि शुभारंभ होते ही लड्डू प्रसाद महाकाल भक्तों के लिए प्रसाद काउंटर पर उपलब्ध होगा।
Advertisement









