Rakhi 2023: राखी के लिए बेस्ट मेहंद डिज़ाइन

एक त्योहार जो भाई और बहन के बीच साझा किए गए बंधन का जश्न मनाता है, जो उनके बीच देखभाल और सुरक्षा का प्रतीक है, रक्षा बंधन का त्योहार है। इस त्यौहार बहने हर चीज़ स्पेशल चाहती है, फिर चाहे वो राखी की ड्रेस हो या हाथों की मेहंदी। आज हम आपको कुछ खास मेहंदी डिज़ाइन के आइडियाज देंगें जो इस राखी को आपके लिए और स्पेशल बना देंगें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भरी हुई मेहंदी  

हाथों में भरी हुई मेहंदी की हमेशा से बात ही खास होती है। हालांकि इस मेहंदी को लगाने में काफी टाइम लगता है।  लेकिन रचने के बाद ये डिजाइन काफी प्यारी लगती है। आपको बता दें कि इस रक्षाबंधन पर राखी की डिजाइन डलवाकर फुल हाथों पर भरी हुई मेंहदी जरूर लगवाएं। ये हर किसी के हाथों को एक बहुत ही सुंदर लुक देगी।

फ्लोरल मेहंदी

फ्लोरल मेहंदी हर महिला की पहली पसंद होती है। आपको बता दें कि मेहंदी की यह डिजायन हमेशा ही ट्रेंड में बनी रहती है। इस रक्षाबंधन को आप एक बार फिर से इस डिजाइन की मेहंदी को जरूर ट्राई करें। यह मेहंदी लगाने में जितनी आसान होती है, रचने के बाद हाथों पर भी उतनी ही सुंदर लगती है।

शेडेड मेहंदी

शेडेड मेहंदी की डिजाइन भी हाथों पर खूबसूरत लगती है। मेहंदी लगाने वालों ये डिजाइन हमेशा ही पसंद आती है। हर किसी के लिए हमेशा ही शेडेड मेहंदी महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन होता है। इस डिजाइन को बनाने के लिए पहले बाहर की ओर से आउटलाइन देते हैं और फिर अंदर से शेडेड डाले जाते हैं।

बेल की डिजाइनें वाली मेहंदी

बेल की डिजाइनें वाली मेहंदी लगाना अक्सर लड़कियां काफी पसंद करता है।  दरअसल यह मेहंदी की डिजाइन दिखने में काफी सुंदर लगने के कारण इसको लगाया जाता है साथ ही लगाने में भी काफी आसान होती है। आपको बता दें कि कम मेहनत में लगने के साथ ही यह डिजाइन ज्यादा स्टाइलिश भी नजक आती है।

एरोबिक डिजाइन

एरोबिक डिजाइन वाली मेहंदी पिछले काफी समय से पसंद की जा रही है। ऐसा माना जाता है कि जिन महिलाओं के पास मेहंदी लगवाने का कम टाइम होता है, उनके लिए ये बेस्ट होती है। एरोबिक मेहंदी में बहुत सिंपल और सुन्दर डिजाइंस होने के साथ—साथ इसे बनाने में समय भी कम लगता है।

3 डी मेहंदी डिजाइन

इन दिनों मार्केट में 3 डी मेहंदी वाली डिजाइन काफी ट्रेंड है। ये 3 डी मेहंदी डिजाइन काफी आकर्षक लगती है और हाथों पर ये डिजाइन खूबसूरत लगती है।  मेहंदी की ये 3डी डिजाइन से लगवाकर आप त्योहार पर खुद को अलग बना सकती हैं और अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। मार्केट में आप जाकर इस डिजाइन को लगवा सकती हैं।

Related Articles