Advertisement

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन मक्सी रोड गणेशपुरा निवासी 15 वर्षीय किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस मामले में माधव नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक युवक पहले गणेशपुरा में रहता था और उसके बाद अशोक नगर में रहने चला गया। बताया जाता है कि मजदूर सराय के समीप किशोरी किसी कार्य से कही जा रही थी। इस दौरान युवक जीवन उसे मिला और बहलाफुसलाकर उसे अपने घर गणेशपुरा ले गया। जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी किशोरी द्वारा इसके बाद अपने परिजनों को दी गई। जिस पर वह उसे लेकर माधव नगर थाने पहुंचे और जीवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जीवन को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें