Advertisement

स्टूडेंट को घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म

जान से मारने की धमकी दी

Advertisement

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र की गणेश कॉलोनी में रहने वाली छात्रा को घर में अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म किया व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

छात्रा ने अपनी मां को घटना बताई व थाने पहुंचकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

Advertisement

24 जुलाई को वह घर में अकेली थी तभी परिचित उदय पिता राजेश 21 वर्ष निवासी कानीपुरा पहुंचा और दुष्कर्म किया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी और उनके साथ थाने पहुंचकर उदय के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि उदय पहले गणेश कालोनी में ही रहता था इस कारण छात्रा उसे पहले से पहचानती थी और घर में आने दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें