Popup Image
Advertisement

कुबेरेश्वरधाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान

इंदौर/भोपाल। सावन के अंतिम सोमवार और 25 अगस्त को पं. प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में सीवन तट से कुबेरेश्वरधाम तक निकलने वाली कावड़ यात्रा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए २४ अगस्त सुबह 6 बजे से 25 अगस्त रात 12 बजे तक जिले में डायवर्जन लागू रहेगा। भोपाल-इंदौर हाईवे पर भारी कमर्शियल वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। भोपाल से देवास-इंदौर जाने वाले भारी वाहनों को परवलिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर जोड़ और खजूरी थाना क्षेत्र के तुमड़ा जोड़ से डायवर्ट किया जाएगा।

Advertisement

इंदौर से भोपाल जाने वाले
छोटे वाहनों का भी रूट बदला- इंदौर, उज्जैन और देवास की तरफ से भोपाल आने वाले छोटे वाहनों को आष्टा से अमलाहा, भाऊखेड़ी जोड़ और न्यू क्रिसेंट चौराहा होते हुए भोपाल भेजा जाएगा।

रेलवे स्टेशन से कुबेरेश्वरधाम
जाने के लिए दो रास्ते बनाए- ट्रेन से सीहोर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुबेरेश्वरधाम जाने के दो रास्ते बनाए गए हैं। एक मार्ग मछली पुल से कोतवाली चौराहा होते हुए नदी चौराहा तक है। दूसरा रास्ता तहसील चौराहा से मनकामेश्वर मंदिर होते हुए नदी चौराहा तक जाता है। हालांकि, निर्माण कार्य के कारण इस मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

Advertisement

इंदौर से भोपाल जाने वाले
छोटे वाहनों का भी रूट बदला- इंदौर, उज्जैन और देवास की तरफ से भोपाल आने वाले छोटे वाहनों को आष्टा से अमलाहा, भाऊखेड़ी जोड़ और न्यू क्रिसेंट चौराहा होते हुए भोपाल भेजा जाएगा।

रेलवे स्टेशन से कुबेरेश्वरधाम
जाने के लिए दो रास्ते बनाए- ट्रेन से सीहोर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुबेरेश्वरधाम जाने के दो रास्ते बनाए गए हैं। एक मार्ग मछली पुल से कोतवाली चौराहा होते हुए नदी चौराहा तक है। दूसरा रास्ता तहसील चौराहा से मनकामेश्वर मंदिर होते हुए नदी चौराहा तक जाता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें