रेडमी नोट 17 सीरीज होगा, इसी महीने लॉन्च, मिलेंगे बड़े अपग्रेड्स

रेडमी ने जानकारी साझा की है कि पिछले 12 सालों के सफर में दुनियाभर में रेडमी नोट सीरीज (Redmi Note Series) की कुल सेल 50 करोड़ (500 मिलियन) यूनिट्स के जादुई आंकड़े को पार कर चुकी है। इस ऐतिहासिक कामयाबी के जश्न के बीच कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि नई Redmi Note 17 Series का आधिकारिक लॉन्च इसी महीने होने जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इस बार नई सीरीज में डिस्प्ले, बैटरी, मजबूत बॉडी और ओवरऑल परफॉर्मेंस के मामले में पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और प्रीमियम अनुभव मिलने वाला है।
Note 16 नहीं, सीधे एंट्री मारेगी Note 17 Series
इस आधिकारिक घोषणा से एक और दिलचस्प बात कंफर्म हो गई है कि रेडमी इस बार ‘नोट 16’ सीरीज को पूरी तरह स्किप (छोड़) कर रही है और सीधे Redmi Note 17 Series बाजार में उतारेगी। माना जा रहा है कि शाओमी (Xiaomi) ने अपनी फ्लैगशिप नंबर सीरीज यानी Xiaomi 17 के साथ मैच करने के लिए अपनी नोट सीरीज का नाम सीधे 17 रखा है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस सीरीज में आने वाले अलग-अलग मॉडल्स के नामों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस लाइनअप में तीन स्मार्टफोन – Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं।
लीक रिपोर्ट्स में सामने आए संभावित फीचर्स
लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, इस सीरीज के तीनों मॉडल्स में कई दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जिनकी डिटेल इस प्रकार है:
-
Redmi Note 17 (बेस मॉडल): इस मिड-रेंज फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.83-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 प्रोसेसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 67W की फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।
-
Redmi Note 17 Pro: इस मॉडल में स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 प्रोसेसर, 1.5K फ्लैट डिस्प्ले और फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, फुल वाटर-रेसिस्टेंट डिजाइन और 9,000mAh की एक बेहद पावरफुल बैटरी मिलने की चर्चा है।
Advertisement -
Redmi Note 17 Pro Max (टॉप मॉडल): इस सबसे प्रीमियम मॉडल को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 (MediaTek Dimensity 7500) चिपसेट और 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि इसमें 200 मेगापिक्सल का धांसू प्राइमरी कैमरा और 10,100mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है। साथ ही यह फोन भी डुअल स्पीकर्स और फुल वाटर-रेसिस्टेंस से लैस होगा।
आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस का अभी इंतजार
रेडमी ने फिलहाल केवल इसी महीने सीरीज के लॉन्च होने की पुष्टि की है, लेकिन फोंस के प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी या बाकी सटीक खूबियों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने आना बाकी है। लॉन्च इवेंट के दिन ही इन सभी स्पेसिफिकेशंस से पूरी तरह पर्दा उठेगा। अगर आप रेडमी की नोट सीरीज का नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। यह सीरीज पहले चीन में दस्तक देगी और उसके बाद बहुत जल्द भारत सहित ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री करेगी।









