गिरते बाजार में इस शेयर ने लगाई छलांग, 20% अपर सर्किट से मचा हड़कंप

सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कुछ ही देर में सेंसेक्स करीब 900 अंक तक गिर गया। इसके बाद भी कई शेयरों ने निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दिया। इन्हीं में एक शेयर आरटीएस पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड का है। इस शेयर ने गिरते बाजार में सुबह-सुबह ही पैसों की बारिश कर दी और सीधे अपर सर्किट पर पहुंच गया।
आरटीएस पावर का शेयर शुक्रवार को 104.62 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार को यह तेजी के साथ 115.01 रुपये पर खुला। कुछ देर में यह 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 125.54 रुपये पर पहुंच गया। सुबह 10 बजे तक इसमें यही तेजी बनी हुई थी। RTS Power Corporation Ltd के अलावा Sainik Finance & Industries Ltd और JHS Svendgaard Retail Ventures Ltd के शेयर भी अपने 20% अपर सर्किट के नजदीक कारोबार कर रहे थे।
कैसा रहा है शेयर का रिटर्न?
इस शेयर ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। एक महीने में इसमें 37 फीसदी की तेजी आई है। वहीं 6 महीने में यह शेयर 55 फीसदी से ज्यादा उछल गया है।
हालांकि इस साल यानी 1 जनवरी 2026 से लेकर अब तक के रिटर्न की बात करें तो इसने निवेशकों को निराश किया है। इस साल इस शेयर में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक साल में यह शेयर करीब 16 फीसदी गिर गया है।
क्या करती है कंपनी?
आरटीएस पावर कंपनी 1971 में शुरू हुई थी। यह डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर और केबल बनाती और बेचती है। ये बिजली के प्रोडक्शन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए जरूरी उपकरण हैं। साथ ही यह कंपनी विंड पावर का उत्पादन, सप्लाई और बिक्री भी करती है। बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 115.10 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।









