चारधाम और अमरनाथ यात्रा के लिए Registration  शुरू

By AV NEWS

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा 2024 की तैयारी में जुटे श्रद्धालुओं की इंतजार खत्म होने वाला है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। अमरनाथ यात्रा 2024 इस बार 29 जून से शुरू हुआ। यात्रा इस बार 40 दिन की ही होगी और 19 अगस्त 2024 को यह समाप्त हो जाएगी।

इसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल यानी आज से शुरू हो गए हैं। यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं का अग्रिम पंजीकरण जरूरी है, जो 15 अप्रैल 2024 से शुरू होगा। यात्रा पर जाने के इच्छुक श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल एप्लिकेशन श्री अमरनाथजी यात्रा से भी रजिस्ट्रेशन हो सकता है।

अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद पवित्र गुफा से रोज सुबह और शाम की आरती का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। लोग वेबसाइट और ऐप के जरिए आरती में शामिल हो सकते हैं।

कैसे पहुंचे: यात्रा के लिए दो रूट

पहलगाम रूट: इस रूट से गुफा तक पहुंचने में 3 दिन लगते हैं, लेकिन ये रास्ता आसान है। यात्रा में खड़ी चढ़ाई नहीं है। पहलगाम से पहला पड़ाव चंदनवाड़ी है। ये बेस कैंप से 16 किमी दूर है। यहां से चढ़ाई शुरू होती है।

3 किमी चढ़ाई के बाद यात्रा पिस्सू टॉप पहुंचती है। यहां से पैदल चलते हुए शाम तक यात्रा शेषनाग पहुंचती है। ये सफर करीब 9 किमी का है। अगले दिन शेषनाग से यात्री पंचतरणी जाते हैं। ये शेषनाग से करीब 14 किमी है। पंचतरणी से गुफा सिर्फ 6 किमी रह जाती है।

बालटाल रूट: वक्त कम हो, तो बाबा अमरनाथ दर्शन के लिए बालटाल रूट से जा सकते हैं। इसमें सिर्फ 14 किमी की चढ़ाई चढ़नी होती है, लेकिन एकदम खड़ी चढ़ाई है, इसलिए बुजुर्गों को इस रास्ते पर दिक्कत होती है। इस रूट पर संकरे रास्ते और खतरनाक मोड़ हैं।

अमरनाथ यात्रा के साथ ही साथ आज से उत्तराखंड राज्य सरकार ने भी चार धाम यात्रा का पंजीकरण शुरू कर दिया है. उत्तराखंड के चार धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री एवं यमनोत्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है. पंजीकरण प्रक्रिया आज यानि सोमवार से सुबह 7 बजे से शुरू कर दिया गया है.

Kedarnath Yatra 2024 Registration : इन माध्यमों से होगा पंजीकरण

पंजीकरण की जिम्मेदारी राज्य के उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् को दी गयी है. परिषद् में कॉल सेण्टर भी संचालित किया जायेगा. वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करने के लिए : registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाये, व्हाट्सएप नंबर पर पंजीकरण हेतु 8394833833, टोल फ्री नंबर 0135-1364, वहीँ मोबाइल एप touristcareuttarakhand पर जाकर भी अपना पंजीकरण आसानी से करा सकते हैं.

यदि आपको इससे सम्बंधित कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् की ओर से जारी आधिकारिक फ़ोन नम्बरों 0135-2559898, 2552627 पर संपर्क कर सकते हैं.

अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए गाइडलाइंस

1. यात्रियों का अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल 2024 से नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से शुरू होगा।

2. 13 वर्ष से कम आयु या 70 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी तीर्थयात्री और 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिला को यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं किया जाएगा।

3. यात्रा 2024 के लिए, निर्दिष्ट बैंक शाखाओं के माध्यम से अग्रिम पंजीकरण वास्तविक समय के आधार पर बायोमेट्रिक ईकेवाईसी प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाएगा।

4. पंजीकरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

5. इच्छुक यात्री 8 अप्रैल 2024 को या उसके बाद अधिकृत डॉक्टर से जारी वैध अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (सीएचसी), आधार कार्ड, सरकार के मान्यता प्राप्त वैध पहचान पत्र के साथ यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

6. यात्रा 2024 के लिए नामित बैंकों के माध्यम से पंजीकरण के लिए शुल्क प्रत्येक व्यक्ति 150 रुपये है।

7. पंजीकृत यात्री को यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू और कश्मीर संभाग के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किसी भी केंद्र से आरएफआईडी कार्ड लेना होगा।

8. वैध आरएफ आईडी कार्ड के बिना किसी भी यात्री को डोमेल/चंदनवाड़ी में प्रवेश नियंत्रण द्वार को पार करने की अनुमति नहीं होगी।

9. सीएचसी के प्रारूप और सीएचसी जारी करने के लिए अधिकृत डॉक्टरों/चिकित्सा संस्थानों की सूची के साथ नामित बैंक शाखाओं की सूची एसएएसबी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Share This Article