Advertisement

जब कलेक्टर पैदल निकले तब महाकाल क्षेत्र का अतिक्रमण देख गुस्साए

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जब कलेक्टर रौशन कुमार सिंह एसपी प्रदीप शर्मा के साथ शहर में निकले तब लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण और नगर निगम की लापरवाही सामने आई। अतिक्रमण देख कलेक्टर नाराज हुए। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। यही मुद्दा गुरुवार को नगर निगम के सम्मिलन में भी जोरशोर से उठा। पाषर्दों ने भी नगर निगम के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए मांग की कि शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। महापौर ने भी कड़े शब्दों में कहा था कि अतिक्रमण हटाइए। इसके बावजूद अतिक्रमण की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, कलेक्टर महाकाल भगवान की सवारी के मार्गों का निरीक्षण करने के लिए पैदल निकले थे। उन्होंने साथ चल रहे नगर निगम के अधिकारियों को नालियां दिखाईं और कहा कि यह नालियां सवारी के दौरान तकलीफ देंगी, इन्हें ढंकवाने की व्यवस्था की जाए। सवारी मार्गों पर उन्होंने देखा कि होटल चलाने वालों ने भ_ी बारह रख ली है, उसी पर रोटियां बन रही हैं। होटल के बोर्ड बाहर रख लिए हैं। इसके अलावा कुछ होटल वालों ने तो काउंटर तक बाहर रख लिए हैं। कलेक्टर ने यह सब देखा और कहा कि इन्हें हटाया जाए। श्रद्धालु त्रिवेणी संग्रहालय के समीप से नंदी द्वार से होकर श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर भवन, फेसिलिटी सेंटर-एक, टनल मंदिर परिसर से कार्तिक मंडपम् होते हुए भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें