Popup Image
Advertisement

अब फोन पर नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, साइबर फ्रॉड वाली कॉलर ट्यून हटाई गई

एक सरकारी जागरुकता कार्यक्रम के तहत अमिताभ बच्चन की आवाज में साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी फोन कॉलर ट्यून के जरिए साझा की जाती थी। इस कॉलर ट्यून से कई लोग परेशान थे। हाल ही में जब इसके बंद होने की जानकारी मिली तो यूजर्स ने चैन की सांस ली है। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर जमकर रिएक्शन भी आए हैं।

Advertisement

कोई भी अनजान व्यक्ति अगर आपके बैंक खाते, OTP, KYC या अन्य निजी जानकारी मांगता है, तो उसे बिल्कुल न दें। हर फोन के पहले 40 सेकेंड तक सुनाई देने वाली अमिताभ बच्चन की आवाज का वॉयस मैसेज सरकार ने बंद कर दिया है।सितंबर 2024 में साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूक फैलाने के लिए इसे शुरू किया गया था, लेकिन इमरजेंसी कॉलिंग के दौरान लोग इससे परेशान हो गए थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इसी हफ्ते इंदौर में कहा था- मैं भी इससे परेशान हो गया हूं।

कॉलर ट्यून सितंबर 2024 में शुरू हुई थी

Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्रालय के सितंबर 2024 में इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस जागरूकता अभियान की शुरुआत की थी।इसमें अमिताभ बच्चन की आवाज में एक 40 सेकेंड लंबा मैसेज था। इसमें लोगों को फर्जी कॉल्स, अनजान लिंक्स और OTP शेयर करने के खतरों से आगाह किया जा रहा था।

शुरुआत में इस पहल की खूब तारीफ हुई, क्योंकि देश में हर दिन हजारों लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे ये कॉलर ट्यून लोगों के लिए सिरदर्द बन गई।

Advertisement

40 सेकेंड लंबे मैसेज की शिकायत कर रहे थे लोग

लोगों की शिकायत थी कि ये 40 सेकेंड लंबा मैसेज हर कॉल से पहले बजना, खासकर इमरजेंसी में काफी परेशान करता था। कुछ ने तो RTI तक दाखिल कर इसकी जरूरत पर सवाल उठाए थे।सरकार ने पहले इस कॉलर ट्यून की फ्रीक्वेंसी को दिन में 8-10 बार से घटाकर सिर्फ दो बार किया और इमरजेंसी कॉल्स (पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड) के दौरान इसे बंद कर दिया गया, लेकिन अब इसे पूरी तरह हटा दिया गया है।

कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर लोग इस कॉलर ट्यून को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। कई यूजर्स ने इसे ‘झुंझलाहट भरा’ बताया, खासकर इमरजेंसी कॉल्स के दौरान इसे देरी का कारण माना।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे थे अमिताभ बच्चन

हाल ही में अमिताभ बच्चन को इस कॉलर ट्यून की वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। सोमवार देर रात (23 जून) अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट से लिखा, ‘जी हां, हिजूर मैं भी प्रशंसक हूं।’ कुछ देर बाद उन्होंने सुधार कर फिर लिखा, ‘हुजूर, न कि हिजूर। लिखने की गलती, माफ करिए।’इस पर एक ट्रोलर ने बिग बी की साइबर क्राइम वाली कॉलर ट्यून पर कहा- ‘तो कॉल पर बोलना बंद करो भाई।’ इसके जवाब में बिग बी ने लिखा- ‘सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।’

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें