RRB पैरामेडिकल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिये कुल 560 वैकेंसी भरी जाएंगी। पैरामेडिकल भर्ती के तहत रेलवे में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, स्वास्थ्य एवं मलेरिया इंस्पेक्टर, फार्मासिस्ट, ईसीजी टेक्नीशियन और लैब असिस्टेंट ग्रेड II जैसे कई तरह के पद भरे जाते हैं। नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के लिए जीएनएम या बी.एससी नर्सिंग की योग्यता मांगी जाती है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-
15 सितंबर 2026-14 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क-
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस -500 रुपये
एससी, एसटी, ईबीसी, ईएसएम, सभी महिला उम्मीदवार, अल्पसंख्यक और थर्ड जेंडर -250रुपये
ग्रुप डी भर्ती का विज्ञापन अगले माह संभव
रेलवे भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए लेवल-वन (ग्रुप डी) के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से देश भर में लगभग 30 हजार पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन सितंबर-अक्टूबर में जारी किया जा सकता है। दिसंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
नई भर्ती की शरुआत के लिए रिक्त पदों का आकलन करने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे सहित देश के सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों में खाली पदों का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है।
ट्रैकमंटेनर-चार, प्वाइंट्समैन-बी, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकाम (एस एंड टी), असिस्टेंट कैरिज एंड वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल व इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी-वे, असिस्टेंट ट्रैक मशीन और असिस्टेंट ब्रिज आदि।
रेलवे ग्रुप डी 2025 भर्ती में थे 22195 पद, 53 लाख ने किया आवेदन
पिछले साल रेलवे में ग्रुप डी के 22195 पदों पर भर्ती निकली थी। इसके लिए 3 अगस्त से कंप्यूटर बेस्ड (सीबीटी) लिखित परीक्षा शुरू हो चुकी है। इसमें 53 लाख ने आवेदन किया था। यह 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी (कुल 16 दिन)।
क्या है रेलवे ग्रुप डी सीबीटी का पैटर्न
सीबीटी 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे।
जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न , 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा।
सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा।
नेगेटिव मार्किंग
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
सीबीटी में सभी वर्गों का न्यूनतम पासिंग प्रतिशत
यूआर-40%, ईडब्ल्यूएस-40%, ओबीसी -30%, एससी-30% , एसटी-30%।









