Salman Khan फायरिंग केस:आरोपी ने आत्महत्या की

आरोपी मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में था
सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस जांच में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस बीच खबर आ रही है है कि एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,लेकिन बचाया नहीं जा सका।
आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में आत्महत्या कर ली। उसने चादर से फांसी लगा ली। अनुज को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 25 अप्रैल को अनुज (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था। दोनों ने इस घटना के लिए हथियार मुहैया करवाए थे। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। आत्महत्या की कोशिश करने वाला अनुज गांव में ट्रक में बतौर हेल्पर काम करता था।
वहीं दूसरा आरोपी सुभाष किसान है। दोनों आरोपियों पर पंजाब और हरियाणा में कई केस दर्ज हैं। दोनों कई सालों से लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर काम कर रहे थे।
Salman Khan residence firing case | Accused Anuj Thapan who attempted suicide in custody has been declared dead by doctors at the hospital: Mumbai Police https://t.co/3OMrikn0nP
— ANI (@ANI) May 1, 2024









