Advertisement

सांची अब नारियल पानी भी बेचेगा, 50 रु. होगी कीमत

तमिलनाडु से 200 एमएल की बोतल में पैक होकर आएगा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज| उज्जैन। सांची अब नैचुरल नारियल पानी भी बेचेगा। यह तमिलनाडु के पोलाची से 200 एमएल की बोतल में पैक होकर पहले भोपाल आएगा। इसके बाद इसे आसपास के जिलों में भेजा जाएगा। इस बोतल की कीमत 50 रुपए रहेगी जो जल्द ही सांची पार्लरों पर मिलेगी।

दरअसल, सांची दुग्ध संघ फिलहाल कई तरह के उत्पाद बाजार में उपलब्ध करवा रहा है। इससे सांची पार्लर संचालकों की आय में वृद्धि हुई है। इसके चलते जगह-जगह स्मार्ट सांची पार्लर लगाए जा रहे हैं। सांची के उत्पादों की बात की जाए तो दूध, दही, श्रीखंड, छाछ, रबड़ी, पेड़ा, घी, मीठा दूध, मावा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सहित अन्य उत्पाद बाजार में मौजूद हैं।

Advertisement

इसके अलावा त्योहारी सीजन में सांची पेड़े की खपत टनों में होती है। स्वाद में लाजवाब होने से इस दीपावली भी सांची का पेड़ा मार्केट में टनों से बिकेगा। अब सांची दुग्ध संघ अपना नया उत्पाद शुद्ध, नैचुरल और पाश्चुरीकृत सांची नारियल पानी बाजार में ला रहा है।

वाजिब कीमत में मिलेगा शुद्ध कोकोनट वाटर

Advertisement

सांची द्वारा नारियल पानी बाजार में लाने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को वाजिब कीमतों पर इसे उपलब्ध करवाना है। बता दें कि उज्जैन में ही एक अनुमान के मुताबिक हर रोज नारियल के १०० से ज्यादा ठेले लगते हैं। जिन पर हजारों रुपए का नारियल पानी शहरवासी पी जाते हैं। वर्तमान में बाजार में नारियल पानी की ५० से ६० रुपए के बीच है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें