Popup Image
Advertisement

विदेशी यूनिवर्सिटी की तर्ज पर उज्जैन में बनेगा सांदीपनि वैदिक गुरुकुल

मप्र सरकार की सैद्धांतिक सहमति के बाद जमीन अधिग्रहण की तैयारी

Advertisement

गुरुकुल परिसर में अलग हवाई पट्टी भी होगी विकसित

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण जिस महर्षि सांदीपनि आश्रम में पढ़े और विभिन्न कलाएं सीखी, उसी के पास अब सांदीपनि वैदिक गुरुकुल स्थापित होगा। यह विदेशी यूनिवर्सिटी की तर्ज पर बनेगा, जिसका अपना एयरपोर्ट या हवाईपट्टी भी होगी।

Advertisement

मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी सैद्धांतिक सहमति देकर महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ को योजना तैयार कर क्रियान्वयन के लिए अधिकृत किया है। सरकार का आदेश जल्द ही स्थानीय प्रशासन तक पहुंच जाएगा। इसके बाद सांदीपनि आश्रम के आसपास की जमीन का चयन कर योजना तैयार की जाएगी। इस गुरुकुल को अनूठा रूप देने की तैयारी चल रही है। इस सिलसिले में 2 जुलाई को होने वाली बैठक में कोई निर्णय लिया जा सकता है। अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय की तर्ज पर इसकी योजना बनाने का विचार भी चल रहा है। इसे शिक्षा का ऐसा केंद्र बनाया जाएगा, जहां विद्या अध्ययन के साथ कई विद्याएं सीखी जा सकेंगी।

वीर भारत संग्रहालय का जल्द बनेगा ट्रस्ट
अगले माह 2 जुलाई को महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा प्रशासन के साथ एक बैठक का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें वीर भारत संग्रहालय को लेकर अहम निर्णय लिए जाएंगे। कोठी महल को वीर भारत संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही विधिवत ट्रस्ट का गठन किया जाएगा। साथ ही कोठी महल पर प्रारंभिक काम शुरू किए जाएंगे।

Advertisement

गुरुकुल बनाने की मिल चुकी हरी झंडी
मंगलनाथ मंदिर मार्ग स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम के आसपास गुरुकुल की स्थापना के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सैद्धांतिक स्वीकृति दे चुके हैं। जल्द ही योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी।
श्रीराम तिवारी, निदेशक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, उज्जैन

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें