Advertisement

शिप्रा नदी में डूब रही महिला को एसडीआरएफ जवान ने बचाया

उज्जैन। रामघाट आरती स्थल पर परिजनों के साथ शिप्रा नदी में स्नान करने आई छतरपुर की महिला गहरे पानी में डूबने लगी जिसे एसडीआरएफ के जवान ने बचाया। एसडीआरएफ जवान महेश सोलंकी ने बताया कि संगीता सेन पति कृष्णकुमार सेन 32 वर्ष निवासी छतरपुर परिजनों के साथ सुबह रामघाट आरती द्वार के पास शिप्रा नदी में स्नान करने आई थी।

Advertisement

पानी की गहराई की जानकारी नहीं होने पर संगीता गहरे पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के लिये परिजनों ने शोर मचाया तो यहां ड्यूटी करने के दौरान महेश सोलंकी ने नदी में छलांग लगाकर गहरे पानी से महिला को निकालकर उसकी जान बचाई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें