Advertisement

flight में महिला चढ़ी तो सीट देखकर उड़ गए होश

बेंगलुरु से भोपाल जा रही एक महिला को इंडिगो की फ्लाइट में बिना कुशन की सीट मिली। महिला ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर दी। इंडिगो की फ्लाइट 6E 6465 में दो सीटें बिना कुशन के थीं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर एयरलाइन के नाम के साथ फोटो के वायरल होने के बाद इंडिगो को सफाई देनी पड़ी। एयरलाइन ने महिला यात्री की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि सफाई के लिए कुशन हटाए गए थे।

महिला ने एयरलाइन की लापरवाही से जुड़ी से अपनी पोस्ट 6 मार्च की शाम 6:22 बजे शेयर की थी। इसे 24 घंटे के अंदर 13 लाख लोगों ने देखा। कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए एयरलाइन की आलोचना भी की।

Advertisement

सोशल मीडिया पर बना मजाक

X.com पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने इंडिगो का खूब मजाक बनाया है. श्रेयांश सिंह नामक एक यूजर ने लिखा है. “ये टिकट में एक्यूप्रेशर भी दे रहे हैं क्या.” एक यूजर ने लिखा है, “वाउ मसाजिंग सीट.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैंने हाल ही में एयर इंडिया की इकोनॉमी क्लास से यात्रा की और मुझे बिजनेस क्लास जैसा फील हुआ. बड़ी सीटें जिस पर गद्दे लगे हुए थे और फ्री फूड भी मिला.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें