Advertisement

पुलिस को देख भागा, घेराबंदी कर पकड़ाया तो कबूला मैंने चुराई बाइक

आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 3 बाइक जब्त, जेल भेजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पंवासा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उससे चोरी की बाइक जब्त की है। पूछताछ में उसने दो अन्य वारदात करना भी कबूला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने श्री सिंथेटिक्स स्थित पुरानी फैक्ट्री के खंडहर से दो और बाइक बरामद की है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर ने सूचना दी कि पीटीएस से चोरी हुई बाइक लेकर एक संदिग्ध युवक हरसोदन फंटा, आलू गोदाम के सामने रोड किनारे खड़ा है।

इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस को देख भागने लगा लेकिन उसे घेराबंदी कर धरदबोचा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गजराज पिता समंदर तंवर (24) बताया जो मूलत: सीहोर के मेहतवाड़ा थाने क्षेत्र के ग्राम जकड़ीखुर्द का रहने वाला है और वर्तमान में पंवासा मल्टी में रहता है। बाइक के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी घबरा गया और फिर कबूल किया उसने ३ सितंबर को पीटीएस मक्सी रोड क्षेत्र से चुराई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर बाइक क्रमांक एमपी 13 एफआर 8678 जब्त की गई।

Advertisement

खंडहर में छिपा रखी थी दो बाइक
थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी गजराज ने 21 फरवरी को पंवासा के मयूरनगर और 17सितंबर को संजीवनी हॉस्पिटल के सामने से बाइक चुराना भी स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दोनों बाइक श्री सिंथेटिक स्थित पुरानी फैक्ट्री के खंडहर से बरामद की है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisement

Related Articles

Write a review