Advertisement

अशोक बुद्ध विहार से निकाली शांति मशाल धम्म यात्रा

उज्जैन। भारतीय बौद्ध महासभा, प्रबुद्ध महिला संगठन ने महाबोधि महाविहार मुक्ति के लिये शांति मशाल धम्म यात्रा अशोक बुद्ध विहार से निकाली। मनोज नागदेवे ने बताया कि यात्रा अशोक बौध्द विहार से प्रारंभ होकर आंबेडकर प्रतिमा टॉवर चौक पर समाप्त हुई। विशेष अतिथि राष्ट्रीय चेयरमेन ट्रस्टी दी बुध्दिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया चंद्रबोधि पाटिल, मुख्य अतिथि ऑल इंडिया बुध्दिष्ट फोरम महासचिव आकाश लामा रहे। अध्यक्षता भदन्त धम्मशिखर महाचोधि महाविहार ने की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व के समग्र विकास पर कार्यशाला 10 सितंबर से

Advertisement

उज्जैन। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली द्वारा उज्जैन में 10 सितंबर से विक्रम, अवंतिका, निर्मला और पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय के सहयोग से चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व के समग्र विकास पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। तैयारी के लिए बुधवार को न्यास के क्षेत्रीय सहसंयोजक ओम शर्मा ने बैठक की। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने बताया कार्यशाला का शुभारंभ 10 सितंबर को अवंतिका विश्वविद्यालय, 11 को लोकमान्य तिलक विद्यालय परिसर होगी।

सार्थक एप में कई विसंगतियां, रोक लगाएं

Advertisement

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्वास्थ्य संचालक को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया
उज्जैन। सार्थक एप के विरोध में बुधवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं उज्जैन संभाग को ज्ञापन सौंपा। न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष एमआर मंसूरी, संभागीय सचिव संजय सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र अहिरवार, आदि के साथ कर्मचारियों ने क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. दीपक पिप्पल को ज्ञापन दिया। जिसमें सार्थक एप से उपस्थिति लगाने को रोकने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं मिलने के कारण कर्मचारी परेशान हो रहे हैं।व्यवहारिक कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए सार्थक एप के निर्णय पर रोक लगाई जाए।

Related Articles

Write a review