Advertisement

शहर में ई-रिक्शा संचालन का शिफ्ट सिस्टम शुरू

पहले दिन नियम तोडऩे वाले वाहनों को पकड़कर थाने में खड़ा कराया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:आरटीओ द्वारा शहर में ई रिक्शा संचालन के लिये शिफ्ट सिस्टम लागू किया है। उक्त नियम का पालन कराने के लिये आज से यातायात पुलिस मैदान में उतरी और नियम का उल्लंघन करने वालों के वाहन जब्त कर थाने में खड़े कराना शुरू कर दिये हैं।

यह है शिफ्ट सिस्टम के नियम: शहर के यातायात में बाधा बन रहे ई रिक्शा को दो शिफ्ट में सुबह 3 से दोपहर 3 और दोपहर 3 से रात 3 बजे तक चलाने का नियम आरटीओ द्वारा बनाया गया। रात 3 बजे से लाल रंग के रेडियम की पट्टे लगे ई रिक्शा दोपहर 3 बजे तक चलेंगे और दोपहर 3 से रात 3 बजे तक पीले पट्टे लगे ई रिक्शा का संचालन शहर में होगा। आज से शिफ्ट सिस्टम शहर में लागू हो चुका है। इसके बावजूद अनेक ई रिक्शा संचालक अपने वाहन लेकर सड़कों पर घूम रहे थे।

Advertisement

12.30 तक 20 ई रिक्शा पकड़े

यातायात डीएसपी दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि आरटीओ द्वारा ई रिक्शा संचालन के लिये बनाये गये शिफ्ट सिस्टम को लागू कराने के लिये पुलिस टीम अलग-अलग चौराहों पर नियम तोडऩे वाले ई रिक्शा जब्त कर यातायात थाने में खड़े करा रही है। दोपहर 12.30 बजे तक 20 ई रिक्शा थाने में खड़े कराये जा चुके थे।

Advertisement

अनेक ने तो रेडियम के पट्टे ही नहीं लगाये

पुलिस के मुताबिक शहर में 6000 से अधिक ई रिक्शा का संचालन हो रहा है। इनमें से आधे लोगों ने ही शिफ्ट सिस्टम का पालन करते हुए अपने वाहनों पर लाल व पीले रेडियम के पट्टे लगाये हैं जबकि अधिकांश ई रिक्शा अब भी नियम का पालन न करते हुए शहर में दौड़ रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें