सिंगर Honey singh ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

फेमस पॉप सिंगर हनी सिंह शुक्रवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां नंदी हाल और फिर देहरी से भगवान महाकाल का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। दरअसल, हनी सिंह इंदौर में कॉन्सर्ट के लिए आए हुए हैं। इससे पहले वे भगवान महाकाल के आशीर्वाद के लिए उज्जैन पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हनी सिंह ने सबसे पहले नंदी हाल में बैठकर जाप किया। यश गुरु ने उनका पूजन सम्पन्न करवाया। पुजारी ने हनी सिंह को फूलों की माल अर्पित कर आशीर्वाद दिया।
हनी सिंह का महाकाल मंदिर समिति की तरफ से सम्मान भी किया गया।संगीत निर्माता, रैपर, गायक, गीतकार हनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा की कई वर्ष से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेना चाहता था।
आज बुलावा आया है। आना नहीं हो पा रहा था। आज बहुत अच्छे दर्शन हुए। इंदौर के कार्यक्रम की तैयारी पूरी है। हर हर महादेव कहते हुए हनी सिंह इंदौर के लिए रवाना हो गए।