विवाहिता के साथ तालिबानी क्रूरता करने वाले छह गिरफ्तार, जुलूस निकाला

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। झारड़ा थाने के गांव हरनिया वेणा मेंं दूसरी शादी करने वाली विवाहिता के साथ पहले पति के परिवार द्वारा तालिबानी क्रूरता करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनका जुलूस भी निकाल दिया गया है।

दरअसल क्रूरता की यह घटना ३० जून को हुई थी। महिला तीन साल पहले पति को छोडक़र चली गई थी। उसके साथ गांव का एक युवक भी गया था। दोनों इंदौर में रहते थे। यह दोनों जब गांव लौटे तो पूर्व पति के परिवार ने दोनों को घेर लिया और जमकर मारापीटी की। इनके कपड़े फाड़ दिए और बाल काट दिए।
AdvertisementView this post on Instagram
Advertisement
इतना ही नहीं दोनों को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। लोगों ने इन्हें बचाने के बजाय वीडियो बनाया। पुलिस ने इस सिलसिले में छह आरोपियों सुमेरसिंह पिता कालूसिंह,बद्रीलाल, कचरूसिंह, दशरथसिंह, चैनसिंह, वीरेंद्र सिंह और कृपालसिंह को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तीन पुलिस हिरासत में हैं। इनका जुलूस पुलिस ने निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।









