चंद्रग्रहण शुरू होने से पहले होगी महाकाल मंदिर में शयन आरती

उज्जैन। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में शयन आरती चंद्रग्रहण पर 7 सितंबर को एक घंटा पहले होगी। अभी आरती रात 10.30बजे होती है लेकिन रविवार को आरती रात 9.30 बजे शुरू होगी। चंद्रग्रहण का प्रारंभ रात 9.58 बजे से रहेगा, इसी समय मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण समाप्ति के बाद तडक़े भस्मारती के पहले मंदिर खुलने पर शुद्धिकरण किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
देखा जा सकेगा चंद्रग्रहण : इधर, शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि चंद्रग्रहण का प्रारंभ 7 सितंबर को रात 9.56बजे से होगा। मध्य की स्थिति रात 11.41बजे होगी। इस समय चंद्रमा का 136.8 प्रतिशत भाग पृथ्वी की छाया से ढंका हुआ दिखाई देगा यानी पूर्ण चंद्रग्रहण की स्थिति होगी। मोक्ष की स्थिति 8 सितंबर को रात 1.26 बजे पर होगी। इसे भारत मेें भी देखा जा सकेगा।
डॉ. गुप्त ने बताया कि चंद्रग्रहण की स्थिति में पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में होती है और पूर्ण चंद्रग्रहण की स्थिति में पृथ्वी की छाया से चंद्रमा का पूरा भाग ढंक जाता है इसलिए इसे पूर्ण चंद्रग्रहण कहा जाता है। जीवाजी वेधशाला ने भी ग्रहण दिखाने की व्यवस्था की है। आसमान में बादल नहीं होने पर इसे देखा जा सकता है।