Advertisement

पिता से की गाली-गलौच तो बेटों ने की अधेड़ की हत्या

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवक को दो लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। उसे गंभीर हालत में चरक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नीलगंगा पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक नीलगंगा थाना क्षेत्र के संजयनगर में रहने वाला ४० वर्षीय दीपक उर्फ गोलू पिता फूलचंद पवारिया मजदूरी करता था। वह मंगलवार शाम नशे में मोहल्ले में रहने वाले मायाराम धानुक से गाली-गलौच कर रहा था। उसे मायाराम के पुत्र सागर और संतोष ने गाली देने से मना किया लेकिन जब वह नहीं माना तो संतोष और सागर ने उस पर हमला कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

दीपक उर्फ गोलू को गले पर चाकू का गहरा घाव था। देर शाम उसे गंभीर हालत में चरक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नीलगंगा पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। यहां पता चला कि चाकू मारने वाले आरोपी मृतक के दूर के रिश्तेदार हैं और आपस में भाई हैं। संतोष मैजिक चलाता है ओैर सागर सब्जी का ठेला लगाता है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है, जबकि टीआई तरुण कुरील का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है। बुधवार सुबह परिजनों ने सागर और संतोष के अलावा रामचंद्र, दयाराम, तेजकरण, रितिक और देवेंद्र पर भी वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया।

Advertisement

Related Articles

Write a review