Popup Image
Advertisement

दिवाली पर घर सजाने के विशेष वास्तु उपाय

दिवाली के कुछ दिन पहले लोग अपने घरों की साफ-सफाई करके पुराना समान हटाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर से पुराना सामान हटाने से नकारात्मकता भी दूर होती है। वहीं, घर की साफ-सफाई करने के बाद दिवाली की विशेष सजावट करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ घर की सजावट से जुड़े कुछ नियमों का पालन करने से माता लक्ष्मी घर में विराजती हैं। आइए, जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको दिवाली की सजावट के किन नियमों का पालन करना चाहिए।

Advertisement

तोरण या बंदनवार फूलों का लगाएं
दिवाली पर घरों के दरवाजों पर तोरण लगाया जाता है। आजकल मार्केट में कई तरह के रंग-बिरंगे कांच, प्लास्टिक के तोरण मिलते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको दिवाली की सजावट में फूलों और आम के पत्तों वाला तोरण ही लगाना चाहिए।

दीवार पर हल्दी या कुमकुम से बनाएं स्वास्तिक
दिवाली की सजावट में स्वास्तिक का भी बहुत महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार स्वास्तिक का चिह्न घर के मुख्य द्वार पर बनाने से घर में किसी तरह की नकारात्मकता नहीं आती और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। दिवाली पर हल्दी या कुमकुम से घर की मुख्य दीवार पर स्वास्तिक जरूर बनाएं।

Advertisement

बालकनी में लगाएं रोशनी वाली लडिय़ां
दिवाली पर घर के अंदर तो हर कोई सजावट कर लेता है लेकिन बालकनी को हम अक्सर भूल जाते हैं इसलिए अगर आप वास्तु के नियम के अनुसार दिवाली की सजावट करना चाहते हैं, तो बालकनी पर लालटेन वाली या फिर कोई अन्य लाइटनिंग, लडिय़ां जरूर जलाएं। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

घर के मंदिर को फूलों से सजाएं
दिवाली पर शाम के समय लक्ष्मी जी और गणेश जी की पूजा होती है लेकिन दिवाली की सुबह आपको दिवाली की मंदिर की साफ-सफाई करके इसे जरूर सजाना चाहिए। इससे घर में सकरात्मकता बनी रहती है। दिवाली पर घर के मंदिर को फूलों से सजाना चाहिए।

Advertisement

घर के कोने पर भी बनाएं रंगोली
दिवाली पर रंगोली बहुत ही अच्छी लगती है। ज्यादातर लोग घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के कोने में भी रंगोली जरूर बनाई जानी चाहिए। इसका कारण यह है कि घर का कोना एक ऐसी जगह है, जहां पर कम ही ध्यान दिया जाता है। ऐसे में रंगोली के रंग घर के कोने को भी सकारात्मकता से भर देते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें