Popup Image
Advertisement

संपत्ति से बेदखल करने का नोटिस भेजा, बेटे ने ही पिता का गला घोंटा

सदर बाजार में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत का हुआ खुलासा… आरोपी बेटा फरार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। सदर बाजार इलाके में बुजुर्ग वलीउल्ला खान की संदिग्ध मौत के मामले में रूह कंपा देने वाला सच सामने आया है। संपत्ति से बेदखल करने का नोटिस मिलने से बौखलाए इकलौते बेटे हिदायत-उल्ला खान ने ही पिता का गला घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। चंद रुपयों और मकान के लालच में बेटे ने खून के रिश्ते को भी तार-तार कर दिया। वारदात के बाद से आरोपी बेटा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

वलीउल्ला खान अपने दो कमरों के मकान में रहते थे, जिसके एक कमरे में हिदायत रहता था। कोई काम-धंधा न करने के कारण पिता-पुत्र में आए दिन विवाद होता था। तंग आकर वलीउल्ला ने मंगलवार को कोर्ट के जरिए बेटे को बेदखल करने का नोटिस भिजवाया था। नोटिस मिलने के अगले ही दिन बुधवार रात बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई।

Advertisement

बहनों के बयान और पीएम रिपोर्ट से खुला राज

घटना के बाद पुलिस ने मृतक की दोनों बेटियों से पूछताछ की, जिन्होंने सीधे अपने भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए संपत्ति विवाद की परतें खोलीं। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में भी साफ हुआ कि बुजुर्ग की जान दम घुटने से गई है। बेटियों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर सदर बाजार पुलिस ने हिदायत-उल्ला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी घेराबंदी शुरू कर दी है।

Advertisement

यह भी पढ़े ……..

बाइक सवार किसान को रौंदा
तेजाजी नगर में डी-मार्ट के पास बीती रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान दीपक मनासिया (निवासी कुशलगढ़, महू) को भीषण टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते वक्त दीपक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़ दूसरी गाड़ी से फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर तीन बच्चों के पिता दीपक की मौत के जिम्मेदार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

युवक ने फांसी लगाकर दी जान
मूसाखेड़ी निवासी मनोज ठाकुर ने घर के बाहर वाले कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। गैस सिलेंडर सप्लायर मनोज पत्नी से जल्द लौटने की बात कहकर कुछ रुपए लेकर निकला था। जब वह लौटा, तो परिजन सो चुके थे। पत्नी कमरे में पहुंची तो उसे फंदे पर लटका देख दंग रह गई। खुदकुशी से पहले उसने विदिशा में अपने साले से फोन पर बात की थी। पुलिस आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें