Advertisement

SSB में कॉन्स्टेबल भर्ती शुरू, मौका हाथ से न जाने दें

सशस्त्र सीमा बल ने कॉन्स्टेबल जीडी पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीमा सुरक्षा में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक अहम अवसर है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होगी और अंतिम तारीख 20 जून है।

Advertisement

योग्यता क्या है?

आवेदन के लिए दो बुनियादी शर्तें हैं। पहली — उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास हो और उसकी उम्र 35 साल से अधिक न हो। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

Advertisement

दूसरी शर्त यह है कि उम्मीदवार का 1 जनवरी 2026 तक SSB में कम से कम तीन साल का कार्यानुभव जरूरी है। बिना इसके आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

चयन कैसे होगा?

Advertisement

भर्ती कई चरणों में होगी। पहले शारीरिक मानक परीक्षण (PST) होगा, फिर शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (PET)। इसके बाद लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अंत में विस्तृत व समीक्षा चिकित्सा परीक्षण (DME व RME) से गुजरना होगा।

लिखित परीक्षा का पैटर्न

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। विषयों में सामान्य जागरूकता, गणित और एनालिटिकल एप्टीट्यूड शामिल हैं।

पास होने के लिए सामान्य वर्ग को 35 प्रतिशत और SC, ST तथा OBC वर्ग को 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें