Advertisement

कलेक्टर-एसपी के लिए प्रदेश की पहली कंपोजिट बिल्डिंग बनेगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे भूमिपूजन, 355 करोड़ के प्रोजेक्ट होंगे शुरू

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

77 करोड़ रुपयों से बनेंगे चार ब्रिज, प्रयागराज जैसी भगदड़ रोकने पर सरकार का फोकस

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक नई रफ्तार देंगे। प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ जैसी घटना को रोकने के लिए सरकार ने शिप्रा नदी पर पहला 8 लेन ब्रिज बनाया जाएगा। 77 करोड़ रुपयों से बनने वाले इस ब्रिज सहित 355 करोड़ रुपयों से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन आज मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगा। फ्रीगंज में कलेक्टर और एसपी के लिए प्रदेश की पहली छह मंजिला कंपोजिट बिल्डिंग बनाने का काम भी आज से शुरू होगा।

Advertisement

कार्तिक चौक और शंकराचार्य चौराहा (बडऩगर रोड) को जोडऩे के लिए शिप्रा नदी पर अभी छोटा पुल है। इसे तोडक़र नया बनाने की बड़ी योजना सरकार ने तैयार की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर इसे 8 लेन बनाने का निर्णय फाइनल हो गया है। 27 करोड़ की लागत से यह ब्रिज ऐसा बनाया जाएगा कि सिंहस्थ के दौरान साधु संतों की पेशवाई भी आसानी से निकाली जा सके।

175 मीटर लंबे इस पुल को करीब 6 फीट ऊंचा बनाया जाएगा। बडऩगर रोड तरफ शंकराचार्य चौराहे की ऊंचाई से इसको मिलाया जाएगा। सिंहस्थ से पहले इस पुल का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग सेतु ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा भूमिपूजन के बाद इसका काम भी तेज कर दिया जाएगा। इसके सहित सिंहस्थ के मद्देनजर चार ब्रिज का भूमिपूजन भी किया जाएगा जो फोरलेन होंगे। ब्रिज से भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी।

Advertisement

पूरे प्रदेश को उज्जैन देगा एक नई मिसाल
फ्रीगंज में पुलिस कंट्रोल रूम के पास पुलिस लोकमित्र कॉलोनी की 1.3 हेक्टेयर जमीन पर कलेक्टर और एसपी के लिए संयुक्त भवन बनाया जाएगा। यह छह मंजिला होगा और पूरे प्रदेश के लिए मिसाल होगा, जहां लोग पुलिस और जिला प्रशासन से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य आसानी से करा सकेंगे। इस भवन का आकार त्रिकोणीय होगा और सामने से यह चौड़ा तथा पीछे संकरा होगा। बीच में खुला स्थान छोड़ा जाएगा।

बेसमेंट में दो मंजिला पार्किंग सहित मल्टी लेवल पार्किंग की भी सुविधा रहेगी। छह लिफ्ट रहेगी और चार बड़े गेट भी बनाए जाएंगे। प्रमुख विभागीय कार्यालय भी इसी संयुक्त भवन में रहेंगे। शहर के मध्य होने से आम लोगों को पुलिस और प्रशासन से जुड़े काम कराने में आसानी होगी। वर्तमान में कलेक्टर कार्यालय कोठी महल के पास है। सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर इसका नामकरण किया जा सकता है।

4 ब्रिज में से तीन होंगे फोरलेन, एक डबल लेन

27.06 करोड़ लागत से कार्तिक चौक और शंकराचार्य चौराहा के बीच (छोटा पुल)

18.71 करोड़ लागत से एमआर 24 मार्ग से चिंतामन रेलवे स्टेशन मार्ग पर 4 लेन

17.69 करोड़ रुपयों से लालपुल के पास रेलवे पुल के समानांतर शिप्रा नदी पर 4 लेन

13.96 करोड़ से कालभैरव मंदिर मार्ग से गढक़ालिका मंदिर के बीच शिप्रा नदी पर

2 लेन दो तालाब से हरिफाटक रोड पहुंच सकेंगे लोग
शहर में दो तालाब से हरिफाटक रोड को जोडऩे के लिए नगर निगम द्वारा नया एमआर 24 रोड बनाया जा रहा है। यह चिंतामन रोड को जोड़ेगा। इस रोड के बीच शिप्रा नदी पर भी फोरलेन ब्रिज बनाया जाएगा। यह रोड दो तालाब से शुरू होगा और निर्माणाधीन यूनिटी मॉल के सामने भक्त निवास की बाउंड्रीवाल तक बनेगा।

Related Articles

Write a review