अचानक खड़ी हुई गाय, बाइक सवार टकराया, घायल

शरीर के निचले हिस्से ने काम करना बंद किया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज
उज्जैन। आवारा मवेशी पहले ट्रैफिक के लिए समस्या बनते थे लेकिन अब यह दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। कई लोग आवारा मवेशियों के कारण अस्पताल पहुंच चुके हैं, इसके बावजूद जिम्मेदारी की लापरवाही के चलते यह समस्या विकराल होती जा रही है। शनिवार को बाइक से घर जा रहा वृद्ध घौंसला रोड पर गाय से टकराकर घायल हो गया। उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां कमर से नीचे के हिस्से ने काम करना बंद कर दिया।
घायल का नाम गोवर्धन सिंह पिता मेहरबान सिंह (५०) निवासी गेल्याखेड़ी, राघवी है। वह खेती करता है। उसने बताया कि वह शनिवार को घौंसला से घर जा रहा था तभी शाम करीब ४ बजे घौंसला रोड पर चर्च के सामने सडक़ पर गाय बैठी थी।
उसके करीब पहुंचते ही गाय अचानक से खड़ी हो गई जिससे वह उससे टकराकर घायल हो गया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के चलते उसे तत्काल वहां से गुजर रहे लोगों ने चरक अस्पताल भिजवाया। गोवर्धन सिंह ने कहा कि उसका कमर से नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा है। फिलहाल इलाज जारी है।










