TATA IPL 2025 : MS Dhoni को CSK की कप्तानी मिलने पर अब होंगी टीम की वापसी

By Nilesh Kawadkar 1

TATA IPL 2025 : MS Dhoni को CSK की कप्तानी मिलने पर अब होंगी टीम की वापसीकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की। उन्होंने बताया कि स्टार बल्लेबाज की जगह धोनी अब टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

Also read –सनी देओल Jaat मूवी पहले ही दिन मचाया तहलका हुआ इतना कलेक्शन देखे Jaat movie Collection

TATA IPL 2025 : MS Dhoni को CSK की कप्तानी मिलने पर अब होंगी टीम की वापसी

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर कप्तानी सौंप दी है। अब वह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी के इस फैसले पर पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने खुशी जताई है। दोनों ने कहा कि अब थाला अलग रंग में नजर आएंगे।

धोनी बने चेन्नई के कप्तान

चेन्नई अपना अगला मैच कोलकाता के खिलाफ शुक्रवार को खेलेगी। इस मुकाबले से पहले सीएसके को तगड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की। उन्होंने बताया कि स्टार बल्लेबाज की जगह धोनी अब टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

सौरव गांगुली ने जताई खुशी

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि धोनी को आईपीएल में कप्तान के रूप में ही खेलना चाहिए। गांगुली ने कहा- मेरा यह मानना है कि अगर एमएस धोनी को सीएसके के लिये खेलना है तो उसे कप्तान ही रहना होगा। क्योंकि कप्तानी करने पर वह अलग ही रंग में नजर आते हैं।

गांगुली ने आगे कहा- धोनी अभी भी छक्के लगा रहा है। हमने पिछले मैच में देखा। वह 43 साल का हो गया है और अब वैसे तो नहीं खेल सकता जैसे 2005 में खेलता था। यह स्वाभाविक है। लेकिन मुझे लगता है कि उसके भीतर अभी भी छक्के लगाने की ताकत है। उसके इतने अनुभव और खेल की समझ के साथ वह वही करेगा जो सीएसके के लिए सही है।

Also read – प्रधानमंत्री आवास योजना के Online आवेदन शुरु इस प्रकार करे आवेदन

राडुडू ने भी जताई खुशी

वहीं, अंबाती रायुडू ने भी धोनी को कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया। ईएसपीएनक्रिकइनफो की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में रायुडू ने कहा- बहुत दुख की बात है कि ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं। लेकिन प्रशंसक धोनी को बतौर कप्तान खेलते देखने के लिए काफी उत्साहित होंगे। उम्मीद है कि वह टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर क्वालिफाई कराने में कामयाब होंगे। मैं भी काफी उत्साहित हूं और उम्मीद करता हूं कि धोनी अपना जादू बिखेरेंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *